उत्पत्ति 36 : 1 (HOV)
एसाव जो एदोम भी कहलाता है, उसकी यह वंशावली है।
उत्पत्ति 36 : 2 (HOV)
एसाव ने तो कनानी लड़कियां ब्याह लीं; अर्थात् हित्ती एलोन की बेटी आदा को, और अहोलीबामा को जो अना की बेटी, और हिव्वी सिबोन की नतिनी थी।
उत्पत्ति 36 : 3 (HOV)
फिर उस ने इश्माएल की बेटी बासमत को भी, जो नबायोत की बहिन थी, ब्याह लिया।
उत्पत्ति 36 : 4 (HOV)
आदा ने तो एसाव के जन्माए एलीपज को, और बासमत ने रूएल को उत्पन्न किया।
उत्पत्ति 36 : 5 (HOV)
और ओहोलीबामा ने यूश, और यालाम, और कोरह को उत्पन्न किया, एसाव के ये ही पुत्रा कनान देश में उत्पन्न हुए।
उत्पत्ति 36 : 6 (HOV)
और एसाव अपनी पत्नियों, और बेटे- बेटियों, और घर के सब प्राणियों, और अपनी भेड़- बकरी, और गाय- बैल आदि सब पशुओं, निदान अपनी सारी सम्पत्ति को, जो उस ने कनान देश में संचय की थी, लेकर अपने भाई याकूब के पास से दूसरे देश को चला गया।
उत्पत्ति 36 : 7 (HOV)
क्योंकि उनकी सम्पत्ति इतनी हो गई थी, कि वे इकट्ठे न रह सके; और पशुओं की बहुतायत के मारे उस देश में, जहां वे परदेशी होकर रहते थे, उनकी समाई न रही।
उत्पत्ति 36 : 8 (HOV)
एसाव जो एदोम भी कहलाता है : सो सेईर नाम पहाड़ी देश में रहने लगा।
उत्पत्ति 36 : 9 (HOV)
सेईर नाम पहाड़ी देश में रहनेहारे एदोमियों के मूल पुरूष एसाव की वंशावली यह है :
उत्पत्ति 36 : 10 (HOV)
एसाव के पुत्रों के नाम ये हैं; अर्थात् एसाव की पत्नी आदा का पुत्रा एलीपज, और उसी एसाव की पत्नी बासमत का पुत्रा रूएल।
उत्पत्ति 36 : 11 (HOV)
और एलीपज के ये पुत्रा हुए; अर्थात् तेमान, ओमार, सपो, गाताम, और कनज।
उत्पत्ति 36 : 12 (HOV)
और एसाव के पुत्रा एलीपज के तिम्ना नाम एक सुरैतिन थी, जिस ने एलीपज के जन्माए अमालेक को जन्म दिया : एसाव की पत्नी आदा के वंश में ये ही हुए।
उत्पत्ति 36 : 13 (HOV)
और रूएल के ये पुत्रा हुए; अर्थात् नहत, जेरह, शम्मा, और मिज्जा : एसाव की पत्नी बासमत के वंश में ये ही हुए।
उत्पत्ति 36 : 14 (HOV)
और ओहोलीबामा जो एसाव की पत्नी, और सिबोन की नतिनी और अना की बेटी थी, उसके ये पुत्रा हुए : अर्थात् उस ने एसाव के जन्माए यूश, यालाम और कोरह को जन्म दिया।
उत्पत्ति 36 : 15 (HOV)
एसाववंशियों के अधिपति ये हुए : अर्थात् एसाव के जेठे एलीपज के वंश में से तो तेमान अधिपति, ओमार अधिपति, सपो अधिपति, कनज अधिपति,
उत्पत्ति 36 : 16 (HOV)
कोरह अधिपति, गाताम अधिपति, अमालेख अधिपति : एलीपज वंशियों मे से, एदोम देश में ये ही अधिपति हुए : और ये ही आदा के वंश में हुए।
उत्पत्ति 36 : 17 (HOV)
और एसाव के पुत्रा रूएल के वंश में ये हुए; अर्थात् नहत अधिपति, जेरह अधिपति, शम्मा अधिपति, मिज्जा अधिपति: रूएलवंशियों में से, एदोम देश में ये ही अधिपति हुए; और ये ही एसाव की पत्नी बासमत के वंश में हुए।
उत्पत्ति 36 : 18 (HOV)
और एसाव की पत्नी ओहोलीबामा के वंश में ये हुए; अर्थात् यूश अधिपति, यालाम अधिपति, कोरह अधिपति, अना की बेटी ओहोलीबामा जो एसाव की पत्नी थी उसके वंश में ये ही हुए।
उत्पत्ति 36 : 19 (HOV)
एसाव जो एदोम भी कहलाता है, उसके वंश ये ही हैं, और उनके अधिपति भी ये ही हुए।।
उत्पत्ति 36 : 20 (HOV)
सेईर जो होरी नाम जाति का था उसके ये पुत्रा उस देश में पहिले से रहते थे; अर्थात् लोतान, शोबाल, शिबोन, अना,
उत्पत्ति 36 : 21 (HOV)
दीशोन, एसेर, और दीशान; एदोम देश में सेईर के ये ही होरी जातिवाले अधिपति हुए।
उत्पत्ति 36 : 22 (HOV)
और लोतान के पुत्रा, होरी, और हेमाम हुए; और लोतान की बहिन तिम्ना थी।
उत्पत्ति 36 : 23 (HOV)
और शोबाल के ये पुत्रा हुए; अर्थात् आल्वान, मानहत, एबाल, शपो, और ओनाम।
उत्पत्ति 36 : 24 (HOV)
और सिदोन के ये पुत्रा हुए; अर्थात् अरया, और अना; यह वही अना है जिस को जंगल में अपने पिता सिबोन के गदहों को चराते चराते गरम पानी के झरने मिले।
उत्पत्ति 36 : 25 (HOV)
और अना के दीशोन नाम पुत्रा हुआ, और उसी अना के ओहोलीबामा नाम बेटी हुई।
उत्पत्ति 36 : 26 (HOV)
और दीशोन के ये पुत्रा हुए; अर्थात् हेमदान, एश्बान, यित्रान, और करान।
उत्पत्ति 36 : 27 (HOV)
एसेर के ये पुत्रा हुए; अर्थात् बिल्हान, जावान, और अकान।
उत्पत्ति 36 : 28 (HOV)
दीशान के ये पुत्रा हुए; अर्थात् ऊस, और अकान।
उत्पत्ति 36 : 29 (HOV)
होरियों के अधिपति ये हुए; अर्थात् लोतान अधिपति, शोबाल अधिपति, शिबोन अधिपति, अना अधिपति,
उत्पत्ति 36 : 30 (HOV)
दीशोन अधिपति, एसेर अधिपति, दीशान अधिपति, सेईर देश में होरी जातिवाले ये ही अधिपति हुए।
उत्पत्ति 36 : 31 (HOV)
फिर जब इस्राएलियों पर किसी राजा ने राज्य न किया था, तब भी एदोम के देश में ये राजा हुए;
उत्पत्ति 36 : 32 (HOV)
अर्थात् बोर के पुत्रा बेला ने एदोम में राज्य किया, और उसकी राजधानी का नाम दिन्हाबा है।
उत्पत्ति 36 : 33 (HOV)
बेला के मरने पर, बोस्रानिवासी जेरह का पुत्रा योबाब उसके स्थान पर राजा हुआ।
उत्पत्ति 36 : 34 (HOV)
और योबाब के मरने पर, तेमानियों के देश का निवासी हूशाम उसके स्थान पर राजा हुआ।
उत्पत्ति 36 : 35 (HOV)
और हूशाम के मरने पर, बदद का पुत्रा हदद उसके स्थान पर राजा हुआ : यह वही है जिस ने मिद्यानियों को मोआब के देश में मार लिया, और उसकी राजधानी का नाम अबीत है।
उत्पत्ति 36 : 36 (HOV)
और हदद के मरने पर, म :कावासी सम्ला उसके स्थान पर राजा हुआ।
उत्पत्ति 36 : 37 (HOV)
फिर सम्ला के मरने पर, शाऊल जो महानद के तटवाले रहोबोत नगर का था, सो उसके स्थान पर राजा हुआ।
उत्पत्ति 36 : 38 (HOV)
और शाऊल के मरने पर, अकबोर का पुत्रा बाल्हानान उसके स्थान पर राजा हुआ।
उत्पत्ति 36 : 39 (HOV)
और अकबोर के पुत्रा बाल्हानान के मरने पर, हदर उसके स्थान पर राजा हुआ : और उसकी राजधानी का नाम पाऊ है; और उसकी पत्नी का नाम महेतबेल है, जो मेजाहब की नतिनी और मत्रोद की बेटी थी।
उत्पत्ति 36 : 40 (HOV)
फिर एसाववंशियों के अधिपतियों के कुलों, और स्थानों के अनुसार उनके नाम ये हैं; अर्थात् तिम्ना अधिपति, अल्बा अधिपति, यतेत अधिपति,
उत्पत्ति 36 : 41 (HOV)
ओहोलीबामा अधिपति, एला अधिपति, पीनोन अधिपति,
उत्पत्ति 36 : 42 (HOV)
कनज अधिपति, तेमान अधिपति, मिसबार अधिपति,
उत्पत्ति 36 : 43 (HOV)
मग्दीएल अधिपति, ईराम अधिपति: एदोमवंशियों ने जो देश अपना कर लिया था, उसके निवासस्थानों में उनके ये ही अधिपति हुए। और एदोमी जाति का मूलपुरूष एसाव है।।

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43

BG:

Opacity:

Color:


Size:


Font: