भजन संहिता 58 : 1 (HOV)
हे मनुष्यों, क्या तुम सचमुच धर्म की बात बोलते हो? और हे मनुष्यवंशियों क्या तुम सीधाई से न्याय करते हो?
भजन संहिता 58 : 2 (HOV)
नहीं, तुम मन ही मन में कुटिल काम करते हो; तुम देश भर में उपद्रव करते जाते हो।।
भजन संहिता 58 : 3 (HOV)
दुष्ट लोग जन्मते ही पराए हो जाते हैं, वे पेट से निकलते ही झूठ बालते हुए भटक जाते हैं।
भजन संहिता 58 : 4 (HOV)
उन में सर्प का सा विष है; वे उस नाम के समान हें, जो सुनना नहीं चाहता;
भजन संहिता 58 : 5 (HOV)
और सपेरा कैसी ही निपुणता से क्यों न मंत्रा पढ़े, तौभी उसकी नहीं सुनता।।
भजन संहिता 58 : 6 (HOV)
हे परमेश्वर, उनके मुंह में से दांतों को तोड़ दे; हे यहोवा उन जवान सिंहों की दाढ़ों को उखाड़ डाल!
भजन संहिता 58 : 7 (HOV)
वे घुलकर बहते हुए पानी के समान हो जाएं; जब वे अपने तीर चढ़ाएं, तब तीर मानों दो टुकड़े हो जाएं।
भजन संहिता 58 : 8 (HOV)
वे घोंघे के समान हो जाएं जो घुलकर नाश हो जाता है, और स्त्री के गिरे हुए गर्भ के समान हो जिस ने सूरज को देखा ही नहीं।
भजन संहिता 58 : 9 (HOV)
उस से पहिले कि तुम्हारी हांबियों में कांटों की आंच लगे, हरे व जले, दोनों को वह बवंडर से उड़ा ले जाएगा।।
भजन संहिता 58 : 10 (HOV)
धर्मी ऐसा पलटा देखकर आनन्दित होगा; वह अपने पांव दुष्ट के लोहू में धोएगा।।
भजन संहिता 58 : 11 (HOV)
तब मनुष्य कहने लगेंगे, निश्चय धर्मी के लिये फल है; निश्चय परमेश्वर है, जो पृथ्वी पर न्याय करता है।।

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11

BG:

Opacity:

Color:


Size:


Font: