उत्पत्ति 10 : 1 (ERVHI)
{राष्ट्र बढ़े और फैले} [PS] नूह के पुत्र शेम, हाम, और येपेत थे। बाढ़ के बाद ये तीनों बहुत से पुत्रों के पिता हुए। यहाँ शेम, हाम और येपेत से पैदा होने वाले पुत्रों की सूची दी जा रही है:
उत्पत्ति 10 : 2 (ERVHI)
{येपेत के वंशज} [PS] येपेत के पुत्र थे: गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक और तीरास।
उत्पत्ति 10 : 3 (ERVHI)
गोमेर के पुत्र थे: अशकनज, रीपत और तोगर्मा
उत्पत्ति 10 : 4 (ERVHI)
यावान के पुत्र थे: एलीशा, तर्शीश, कित्ती और दोदानी [PS]
उत्पत्ति 10 : 5 (ERVHI)
भूमध्य सागर के चारों ओर तटों पर जो लोग रहने लगे वे येपेत के वंशज के ही थे। हर एक पुत्र का अपना अलग प्रदेश था। सभी परिवार बढ़े और अलग राष्ट्र बन गए। हर एक राष्ट्र की अपनी भाषा थी।
उत्पत्ति 10 : 6 (ERVHI)
{हाम के वंशज} [PS] हाम के पुत्र थे: कूश, मिस्र, फूत और कनान।
उत्पत्ति 10 : 7 (ERVHI)
कूश के पुत्र थे: सबा, हबीला, सबता, रामा, सबूतका। रामा के पुत्र थे: शबा और ददान। [PS]
उत्पत्ति 10 : 8 (ERVHI)
कूश का एक पुत्र निम्रोद नाम का भी था। निम्रोद पृथ्वी पर बहुत शक्तिशाली व्यक्ति हुआ।
उत्पत्ति 10 : 9 (ERVHI)
यहोवा के सामने निम्रोद एक बड़ा शिकारी था। इसलिए लोग दूसरे व्यक्तियों की तुलना निम्रोद से करते हैं और कहते है, “यह व्यक्ति यहोवा के सामने बड़ा शिकारी निम्रोद के समान है।” [PE][PS]
उत्पत्ति 10 : 10 (ERVHI)
निम्रोद का राज्य शिनार देश में बाबुल, एरेख और अव्कद प्रदेश में प्रारम्भ हुआ।
उत्पत्ति 10 : 11 (ERVHI)
निम्रोद अश्शूर में भी गया। वहाँ उसने नीनवे, रहोबोतीर, कालह और
उत्पत्ति 10 : 12 (ERVHI)
रेसेन नाम के नगरों को बसाया। (रेसेन, नीनवे और बड़े शहर कालह के बीच का शहर है।)
उत्पत्ति 10 : 13 (ERVHI)
मिस्रम (मिस्र) लूद, अनाम, लहाब, नप्तूह,
उत्पत्ति 10 : 14 (ERVHI)
पत्रूस, कसलूह और कप्तोर देशों के निवासियों का पिता था। (पलिश्ती लोग कसलूह लोगों से आए थे।)
उत्पत्ति 10 : 15 (ERVHI)
कनान सीदोन का पिता था। सिदोन कनान का पहला पुत्र था। कनान, हित का भी पिता था।
उत्पत्ति 10 : 16 (ERVHI)
और कनान, यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी,
उत्पत्ति 10 : 17 (ERVHI)
हिव्वी, अकर्ी, सीनी,
उत्पत्ति 10 : 18 (ERVHI)
अर्बदी, समारी, हमाती लोगों का पिता था। [PS] कनान के परिवार संसार के विभिन्न भागों मे फैले।
उत्पत्ति 10 : 19 (ERVHI)
कनान लोगों का देश सीदोन से उत्तर में और दक्षिण में गरार तक, पश्चिम में अजा से पूर्व में सदोम और अमोरा तक, अदमा और सबोयीम से लाशा तक था। [PE][PS]
उत्पत्ति 10 : 20 (ERVHI)
ये सभी लोग हाम के वंशज थे। उन सभी परिवारों को अपनी भाषाएँ और अपने प्रदेश थे। वे अलग—अलग राष्ट्र बन गए। [PS]
उत्पत्ति 10 : 21 (ERVHI)
{शेम के वंशज} [PS] शेम येपेत का बड़ा भाई था। शेम का एक वंशज एबेर हिब्रू लोगों का पिता था। [*शेम … था एबेर के सन्तानों का पिता शेम से पैदा हुआ था।]
उत्पत्ति 10 : 22 (ERVHI)
शेम के पुत्र एलाम, अश्शूर, अर्पक्षद, लूद और अराम थे।
उत्पत्ति 10 : 23 (ERVHI)
अराम के पुत्र ऊस, हूल, गेतेर और मश थे।
उत्पत्ति 10 : 24 (ERVHI)
अर्पक्षद शेलह का पिता था। शेलह एबेर का पिता था।
उत्पत्ति 10 : 25 (ERVHI)
एवेर के दो पुत्र थे। एक पुत्र का नाम पेलेग था। उसे यह नाम इसलिए दिया गया क्योंकि जीवन काल में धरती का विभाजन हुआ। दूसरे भाई का नाम योक्तान था।
उत्पत्ति 10 : 26 (ERVHI)
योक्तान अल्मोदाद, शेलेप, हसर्मावेत, येरह,
उत्पत्ति 10 : 27 (ERVHI)
यदोरवाम, ऊजाल, दिक्ला,
उत्पत्ति 10 : 28 (ERVHI)
ओबाल, अबीमाएल, शवा,
उत्पत्ति 10 : 29 (ERVHI)
ओपोर हवीला और योबाब का पिता था। ये सभी लोग योक्तान की संतान हुए।
उत्पत्ति 10 : 30 (ERVHI)
ये लोग मेशा और पूर्वी पहाड़ी प्रदेश के बीच की भूमि में रहते थे। मेशा सपारा प्रदेश की ओर था। [PS]
उत्पत्ति 10 : 31 (ERVHI)
वे लोग शेम के परिवार से थे। वे परिवार, भाषा, प्रदेश और राष्ट्र की इकाईयों में व्यवस्थित थे। [PE][PS]
उत्पत्ति 10 : 32 (ERVHI)
नूह के पुत्रों से चलने वाले परिवारों की यह सूची है। वे अपने—अपने राष्ट्रो में बँटकर रहते थे। बाढ़ के बाद सारी पृथ्वी पर फैलने वाले लोग इन्हीं परिवारों से निकले। [PE]

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32

BG:

Opacity:

Color:


Size:


Font: