नीतिवचन 2 : 1 (ERVHI)
{बुद्धि के नैतिक लाभ} [PS] हे मेरे पुत्र, यदि तू मेरे बोध वचनों को ग्रहण करे और मेरे आदेश मन में संचित करे,
नीतिवचन 2 : 2 (ERVHI)
और तू बुद्धि की बातों पर कान लगाये, मन अपना समझदारी में लगाते हुए
नीतिवचन 2 : 3 (ERVHI)
और यदि तू अर्न्तदृष्टि के हेतु पुकारे, और तू समझबूझ के निमित्त चिल्लाये,
नीतिवचन 2 : 4 (ERVHI)
यदि तू इसे ऐसे ढूँढे जैसे कोई मूल्यवान चाँदी को ढूँढता है, और तू इसे ऐसे ढूँढ, जैसे कोई छिपे हुए कोष को ढूँढता है
नीतिवचन 2 : 5 (ERVHI)
तब तू यहोवा के भय को समझेगा और परमेश्वर का ज्ञान पायेगा। [PE][PS]
नीतिवचन 2 : 6 (ERVHI)
क्योंकि यहोवा ही बुद्धि देता है और उसके मुख से ही ज्ञान और समझदारी की बातें फूटती है।
नीतिवचन 2 : 7 (ERVHI)
उसके भंडार में खरी बुद्धि उनके लिये रहती जो खरे हैं, और उनके लिये जिनका चाल चलन विवेकपूर्ण रहता है। वह जैसे एक ढाल है।
नीतिवचन 2 : 8 (ERVHI)
न्याय के मार्ग की रखवाली करता है और अपने भक्तों की वह राह संवारता है। [PE][PS]
नीतिवचन 2 : 9 (ERVHI)
तभी तू समझेगा की नेक क्या है, न्यायपूर्ण क्या है, और पक्षपात रहित क्या है, यानी हर भली राह।
नीतिवचन 2 : 10 (ERVHI)
बुद्धि तेरे मन में प्रवेश करेगी और ज्ञान तेरी आत्मा को भाने लगेगा। [PE][PS]
नीतिवचन 2 : 11 (ERVHI)
तुझको अच्छे—बुरे का बोध बचायेगा, समझ बूझ भरी बुद्धि तेरी रखवाली करेगी,
नीतिवचन 2 : 12 (ERVHI)
बुद्धि तुझे कुटिलों की राह से बचाएगी जो बुरी बात बोलते हैं।
नीतिवचन 2 : 13 (ERVHI)
अंधेरी गलियों में आगे बढ़ जाने को वे सरल—सीधी राहों को तजते रहते हैं।
नीतिवचन 2 : 14 (ERVHI)
वे बुरे काम करनेमें सदा आनन्द मनाते हैं, वे पापपूर्ण कर्मो में सदा मग्न रहते हैं।
नीतिवचन 2 : 15 (ERVHI)
उन लोगों पर विश्वास नहीं कर सकते। वे झूठे हैं और छल करने वाले हैं। किन्तु तेरी बुद्धि और समझ तुझे इन बातों से बचायेगी। [PE][PS]
नीतिवचन 2 : 16 (ERVHI)
यह बुद्धि तुझको वेश्या और उसकी फुसलाती हुई मधुर वाणी से बतायेगी।
नीतिवचन 2 : 17 (ERVHI)
जिसने अपने यौवन का साथी त्याग दिया जिससे वाचा कि उपेक्षा परमेश्वर के समक्ष किया था।
नीतिवचन 2 : 18 (ERVHI)
क्योंकि उसका निवास मृत्यु के गर्त में गिराता है और उसकी राहें नरक में ले जाती हैं।
नीतिवचन 2 : 19 (ERVHI)
जो भी निकट जाता है कभी नहीं लौट पाता और उसे जीवन की राहें कभी नहीं मिलती! [PE][PS]
नीतिवचन 2 : 20 (ERVHI)
अत: तू तो भले लोगों के मार्ग पर चलेगा और तू सदा नेक राह पर बना रहेगा।
नीतिवचन 2 : 21 (ERVHI)
क्योंकि खरे लोग ही धरती पर बसे रहेंगे और जो विवेकपूर्ण हैं वे ही टिक पायेंगे।
नीतिवचन 2 : 22 (ERVHI)
किन्तु जो दुष्ट है वे तो उस देश से काट दिये जायेगें। [PE]

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22

BG:

Opacity:

Color:


Size:


Font: