नीतिवचन 5 : 1 (ERVHI)
{पराई स्त्री से बचे रह} [PS] हे मेरे पुत्र, तू मेरी बुद्धिमता की बातों पर ध्यान दे। मेरे अर्न्तदृष्टि के वचन को लगन से सुन।
नीतिवचन 5 : 2 (ERVHI)
जिससे तेरा भले बुरे का बोध बना रहे और तेरे होठों पर ज्ञान संरक्षित रहे।
नीतिवचन 5 : 3 (ERVHI)
क्योंकि व्यभिचारिणी के होंठ मधु टपकाते हैं और उसकी वाणी तेल सी फिसलन भरी है।
नीतिवचन 5 : 4 (ERVHI)
किन्तु परिणाम में यह ज़हर सी कढ़वी और दुधारी तलवार सी तेज धार है!
नीतिवचन 5 : 5 (ERVHI)
उसके पैर मृत्यु के गर्त की तरफ बढ़ते हैं और वे सीधे कब्र तक ले जाते हैं!
नीतिवचन 5 : 6 (ERVHI)
वह कभी भी जीवन के मार्ग की नहीं सोचती! उसकी रोहें खोटी हैं! किन्तु, हाय, उसे ज्ञात नहीं! [PE][PS]
नीतिवचन 5 : 7 (ERVHI)
अब मेरे पुत्रों, तुम मेरी बात सुनों। जो कुछ भी मैं कहता हूँ, उससे मुँह मत मोड़ो।
नीतिवचन 5 : 8 (ERVHI)
तुम ऐसी राह चलो, जो उससे सुदूर हो। उसके घर—द्वार के पास तक मत जाना।
नीतिवचन 5 : 9 (ERVHI)
नहीं तो तुम अपनी उत्तम शक्ति को दूसरों के हाथों में दे बैठोगे और अपने जीवन वर्षकिसी ऐसे को जो क्रूर है।
नीतिवचन 5 : 10 (ERVHI)
ऐसा न हो, तुम्हारे धन पर अजनबी मौज करें। तुम्हारा परिश्रम औरों का घर भरे।
नीतिवचन 5 : 11 (ERVHI)
जब तेरा माँस और काया चूक जायेंगे तब तुम अपने जीवन के आखिरी छोर पर रोते बिलखते यूँ ही रह जाओगे।
नीतिवचन 5 : 12 (ERVHI)
और तुम कहोगे, “हाय! अनुशासन से मैंने क्यों बैर किया क्यों मेरा मन सुधार की उपेक्षा करता रहा
नीतिवचन 5 : 13 (ERVHI)
मैंने अपने शिक्षकों की बात नहीं मानी अथवा मैंने अपने प्रशिक्षकों पर ध्यान नहीं दिया।
नीतिवचन 5 : 14 (ERVHI)
मैं सारी मण्डली के सामने, महानाश के किनारे पर आ गया हूँ।” [PE][PS]
नीतिवचन 5 : 15 (ERVHI)
तू अपने जल—कुंड से ही पानी पिया कर और तू अपने ही कुँए से स्वच्छ जल पिया कर।
नीतिवचन 5 : 16 (ERVHI)
तू ही कह, क्या तेरे जलस्रोत राहों में इधर उधर फैल जायें और तेरी जलधारा चौराहों पर फैले
नीतिवचन 5 : 17 (ERVHI)
ये तो बस तेरी हो, एकमात्र तेरी ही। उसमे कभी किसी अजनबी का भाग न हो।
नीतिवचन 5 : 18 (ERVHI)
तेरा स्रोत धन्य रहे और अपने जवानी की पत्नी के साथ ही तू आनन्दित रहा का रसपान।
नीतिवचन 5 : 19 (ERVHI)
तेरी वह पत्नी, प्रियतमा, प्राणप्रिया, मनमोहक हिरणी सी तुझे सदा तृप्त करे। उसके माँसल उरोज और उसका प्रेम पाश तुझको बाँधे रहे।
नीतिवचन 5 : 20 (ERVHI)
हे मेरे पुत्र, कोई व्यभिचारिणी तुझको क्यों बान्ध पाये और किसी दूसरे की पत्नी को तू क्यों गले लगाये [PE][PS]
नीतिवचन 5 : 21 (ERVHI)
यहोवा तेरी राहें पूरी तरह देखता है और वह तेरी सभी राहें परखता रहता है।
नीतिवचन 5 : 22 (ERVHI)
दुष्ट के बुरे कर्म उसको बान्ध लेते हैं। उसका ही पाप जाल उसको फँसा लेता है।
नीतिवचन 5 : 23 (ERVHI)
वह बिना अनुशासन के मर जाता है। उसके ये बड़े दोष उसको भटकाते हैं। [PE]

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23

BG:

Opacity:

Color:


Size:


Font: