उत्पत्ति 10 : 1 (HOV)
नूह के पुत्र जो शेम, हाम और येपेत थे उनके पुत्र जलप्रलय के पश्चात उत्पन्न हुए: उनकी वंशावली यह है॥
उत्पत्ति 10 : 2 (HOV)
येपेत के पुत्र: गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक, और तीरास हुए।
उत्पत्ति 10 : 3 (HOV)
और गोमेर के पुत्र: अशकनज, रीपत, और तोगर्मा हुए।
उत्पत्ति 10 : 4 (HOV)
और यावान के वंश में एलीशा, और तर्शीश, और कित्ती, और दोदानी लोग हुए।
उत्पत्ति 10 : 5 (HOV)
इनके वंश अन्यजातियों के द्वीपों के देशों में ऐसे बंट गए, कि वे भिन्न भिन्न भाषाओं, कुलों, और जातियों के अनुसार अलग अलग हो गए॥
उत्पत्ति 10 : 6 (HOV)
फिर हाम के पुत्र: कूश, और मिस्र, और फूत और कनान हुए।
उत्पत्ति 10 : 7 (HOV)
और कूश के पुत्र सबा, हवीला, सबता, रामा, और सबूतका हुए: और रामा के पुत्र शबा और ददान हुए।
उत्पत्ति 10 : 8 (HOV)
और कूश के वंश में निम्रोद भी हुआ; पृथ्वी पर पहिला वीर वही हुआ है।
उत्पत्ति 10 : 9 (HOV)
वही यहोवा की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलने वाला ठहरा, इस से यह कहावत चली है; कि निम्रोद के समान यहोवा की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलने वाला।
उत्पत्ति 10 : 10 (HOV)
और उसके राज्य का आरम्भ शिनार देश में बाबुल, अक्कद, और कलने हुआ।
उत्पत्ति 10 : 11 (HOV)
उस देश से वह निकल कर अश्शूर को गया, और नीनवे, रहोबोतीर, और कालह को,
उत्पत्ति 10 : 12 (HOV)
और नीनवे और कालह के बीच रेसेन है, उसे भी बसाया, बड़ा नगर यही है।
उत्पत्ति 10 : 13 (HOV)
और मिस्र के वंश में लूदी, अनामी, लहाबी, नप्तूही,
उत्पत्ति 10 : 14 (HOV)
और पत्रुसी, कसलूही, और कप्तोरी लोग हुए, कसलूहियों में से तो पलिश्ती लोग निकले॥
उत्पत्ति 10 : 15 (HOV)
फिर कनान के वंश में उसका ज्येष्ठ सीदोन, तब हित्त,
उत्पत्ति 10 : 16 (HOV)
और यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी,
उत्पत्ति 10 : 17 (HOV)
हिव्वी, अर्की, सीनी,
उत्पत्ति 10 : 18 (HOV)
अर्वदी, समारी, और हमाती लोग भी हुए: फिर कनानियों के कुल भी फैल गए।
उत्पत्ति 10 : 19 (HOV)
और कनानियों का सिवाना सीदोन से ले कर गरार के मार्ग से हो कर अज्जा तक और फिर सदोम और अमोरा और अदमा और सबोयीम के मार्ग से हो कर लाशा तक हुआ।
उत्पत्ति 10 : 20 (HOV)
हाम के वंश में ये ही हुए; और ये भिन्न भिन्न कुलों, भाषाओं, देशों, और जातियों के अनुसार अलग अलग हो गए॥
उत्पत्ति 10 : 21 (HOV)
फिर शेम, जो सब एबेरवंशियों का मूलपुरूष हुआ, और जो येपेत का ज्येष्ठ भाई था, उसके भी पुत्र उत्पन्न हुए।
उत्पत्ति 10 : 22 (HOV)
शेम के पुत्र: एलाम, अश्शूर, अर्पक्षद, लूद और आराम हुए।
उत्पत्ति 10 : 23 (HOV)
और आराम के पुत्र: ऊस, हूल, गेतेर और मश हुए।
उत्पत्ति 10 : 24 (HOV)
और अर्पक्षद ने शेलह को, और शेलह ने एबेर को जन्म दिया।
उत्पत्ति 10 : 25 (HOV)
और एबेर के दो पुत्र उत्पन्न हुए, एक का नाम पेलेग इस कारण रखा गया कि उसके दिनों में पृथ्वी बंट गई, और उसके भाई का नाम योक्तान है।
उत्पत्ति 10 : 26 (HOV)
और योक्तान ने अल्मोदाद, शेलेप, हसर्मावेत, थेरह,
उत्पत्ति 10 : 27 (HOV)
यदोरवाम, ऊजाल, दिक्ला,
उत्पत्ति 10 : 28 (HOV)
ओबाल, अबीमाएल, शबा,
उत्पत्ति 10 : 29 (HOV)
ओपीर, हवीला, और योबाब को जन्म दिया: ये ही सब योक्तान के पुत्र हुए।
उत्पत्ति 10 : 30 (HOV)
इनके रहने का स्थान मेशा से ले कर सपारा जो पूर्व में एक पहाड़ है, उसके मार्ग तक हुआ।
उत्पत्ति 10 : 31 (HOV)
शेम के पुत्र ये ही हुए; और ये भिन्न भिन्न कुलों, भाषाओं, देशों और जातियों के अनुसार अलग अलग हो गए॥
उत्पत्ति 10 : 32 (HOV)
नूह के पुत्रों के घराने ये ही हैं: और उनकी जातियों के अनुसार उनकी वंशावलियां ये ही हैं; और जलप्रलय के पश्चात पृथ्वी भर की जातियां इन्हीं में से हो कर बंट गई॥

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32

BG:

Opacity:

Color:


Size:


Font: