उत्पत्ति 36 : 1 (HOV)
ऐसाव जो एदोम भी कहलाता है, उसकी यह वंशावली है।
उत्पत्ति 36 : 2 (HOV)
ऐसाव ने तो कनानी लड़कियां ब्याह लीं; अर्थात हित्ती एलोन की बेटी आदा को, और अहोलीबामा को जो अना की बेटी, और हिव्वी सिबोन की नतिनी थी।
उत्पत्ति 36 : 3 (HOV)
फिर उसने इश्माएल की बेटी बासमत को भी, जो नबायोत की बहिन थी, ब्याह लिया।
उत्पत्ति 36 : 4 (HOV)
आदा ने तो ऐसाव के जन्माए एलीपज को, और बासमत ने रूएल को उत्पन्न किया।
उत्पत्ति 36 : 5 (HOV)
और ओहोलीबामा ने यूश, और यालाम, और को रह को उत्पन्न किया, ऐसाव के ये ही पुत्र कनान देश में उत्पन्न हुए।
उत्पत्ति 36 : 6 (HOV)
और ऐसाव अपनी पत्नियों, और बेटे-बेटियों, और घर के सब प्राणियों, और अपनी भेड़-बकरी, और गाय-बैल आदि सब पशुओं, निदान अपनी सारी सम्पत्ति को, जो उसने कनान देश में संचय की थी, ले कर अपने भाई याकूब के पास से दूसरे देश को चला गया।
उत्पत्ति 36 : 7 (HOV)
क्योंकि उनकी सम्पत्ति इतनी हो गई थी, कि वे इकट्ठे न रह सके; और पशुओं की बहुतायत के मारे उस देश में, जहां वे परदेशी हो कर रहते थे, उनकी समाई न रही।
उत्पत्ति 36 : 8 (HOV)
ऐसाव जो एदोम भी कहलाता है: सो सेईर नाम पहाड़ी देश में रहने लगा।
उत्पत्ति 36 : 9 (HOV)
सेईर नाम पहाड़ी देश में रहनेहारे एदोमियों के मूल पुरूष ऐसाव की वंशावली यह है:
उत्पत्ति 36 : 10 (HOV)
ऐसाव के पुत्रों के नाम ये हैं; अर्थात ऐसाव की पत्नी आदा का पुत्र एलीपज, और उसी ऐसाव की पत्नी बासमत का पुत्र रूएल।
उत्पत्ति 36 : 11 (HOV)
और एलीपज के ये पुत्र हुए; अर्थात तेमान, ओमार, सपो, गाताम, और कनज।
उत्पत्ति 36 : 12 (HOV)
और ऐसाव के पुत्र एलीपज के तिम्ना नाम एक सुरैतिन थी, जिसने एलीपज के जन्माए अमालेक को जन्म दिया: ऐसाव की पत्नी आदा के वंश में ये ही हुए।
उत्पत्ति 36 : 13 (HOV)
और रूएल के ये पुत्र हुए; अर्थात नहत, जेरह, शम्मा, और मिज्जा: ऐसाव की पत्नी बासमत के वंश में ये ही हुए।
उत्पत्ति 36 : 14 (HOV)
और ओहोलीबामा जो ऐसाव की पत्नी, और सिबोन की नतिनी और अना की बेटी थी, उसके ये पुत्र हुए: अर्थात उसने ऐसाव के जन्माए यूश, यालाम और कोरह को जन्म दिया।
उत्पत्ति 36 : 15 (HOV)
ऐसाववंशियों के अधिपति ये हुए: अर्थात ऐसाव के जेठे एलीपज के वंश में से तो तेमान अधिपति, ओमार अधिपति, सपो अधिपति, कनज अधिपति,
उत्पत्ति 36 : 16 (HOV)
को रह अधिपति, गाताम अधिपति, अमालेख अधिपति: एलीपज वंशियों में से, एदोम देश में ये ही अधिपति हुए: और ये ही आदा के वंश में हुए।
उत्पत्ति 36 : 17 (HOV)
और ऐसाव के पुत्र रूएल के वंश में ये हुए; अर्थात नहत अधिपति, जेरह अधिपति, शम्मा अधिपति, मिज्जा अधिपति: रूएलवंशियों में से, एदोम देश में ये ही अधिपति हुए; और ये ही ऐसाव की पत्नी बासमत के वंश में हुए।
उत्पत्ति 36 : 18 (HOV)
और ऐसाव की पत्नी ओहोलीबामा के वंश में थे हुए; अर्थात यूश अधिपति, यालाम अधिपति, कोरह अधिपति, अना की बेटी ओहोलीबामा जो ऐसाव की पत्नी थी उसके वंश में ये ही हुए।
उत्पत्ति 36 : 19 (HOV)
ऐसाव जो एदोम भी कहलाता है, उसके वंश ये ही हैं, और उनके अधिपति भी ये ही हुए॥
उत्पत्ति 36 : 20 (HOV)
सेईर जो होरी नाम जाति का था उसके ये पुत्र उस देश में पहिले से रहते थे; अर्थात लोतान, शोबाल, शिबोन, अना,
उत्पत्ति 36 : 21 (HOV)
दीशोन, एसेर, और दीशान; एदोम देश में सेईर के ये ही होरी जातिवाले अधिपति हुए।
उत्पत्ति 36 : 22 (HOV)
और लोतान के पुत्र, होरी, और हेमाम हुए; और लोतान की बहिन तिम्ना थी।
उत्पत्ति 36 : 23 (HOV)
और शोबाल के ये पुत्र हुए; अर्थात आल्वान, मानहत, एबाल, शपो, और ओनाम।
उत्पत्ति 36 : 24 (HOV)
और सिदोन के थे पुत्र हुए; अर्थात अय्या, और अना; यह वही अना है जिस को जंगल में अपने पिता सिबोन के गदहों को चराते चराते गरम पानी के झरने मिले।
उत्पत्ति 36 : 25 (HOV)
और अना के दीशोन नाम पुत्र हुआ, और उसी अना के ओहोलीबामा नाम बेटी हुई।
उत्पत्ति 36 : 26 (HOV)
और दीशोन के ये पुत्र हुए; अर्थात हेमदान, एश्बान, यित्रान, और करान।
उत्पत्ति 36 : 27 (HOV)
एसेर के ये पुत्र हुए; अर्थात बिल्हान, जावान, और अकान।
उत्पत्ति 36 : 28 (HOV)
दीशान के ये पुत्र हुए; अर्थात ऊस, और अकान।
उत्पत्ति 36 : 29 (HOV)
होरियों के अधिपति ये हुए; अर्थात लोतान अधिपति, शोबाल अधिपति, शिबोन अधिपति,
उत्पत्ति 36 : 30 (HOV)
अना अधिपति, दीशोन अधिपति, एसेर अधिपति, दीशान अधिपति, सेईर देश में होरी जाति वाले ये ही अधिपति हुए।
उत्पत्ति 36 : 31 (HOV)
फिर जब इस्राएलियों पर किसी राजा ने राज्य न किया था, तब भी एदोम के देश में ये राजा हुए;
उत्पत्ति 36 : 32 (HOV)
अर्थात बोर के पुत्र बेला ने एदोम में राज्य किया, और उसकी राजधानी का नाम दिन्हाबा है।
उत्पत्ति 36 : 33 (HOV)
बेला के मरने पर, बोस्रानिवासी जेरह का पुत्र योबाब उसके स्थान पर राजा हुआ।
उत्पत्ति 36 : 34 (HOV)
और योबाब के मरने पर, तेमानियों के देश का निवासी हूशाम उसके स्थान पर राजा हुआ।
उत्पत्ति 36 : 35 (HOV)
और हूशाम के मरने पर, बदद का पुत्र हदद उसके स्थान पर राजा हुआ: यह वही है जिसने मिद्यानियों को मोआब के देश में मार लिया, और उसकी राजधानी का नाम अबीत है।
उत्पत्ति 36 : 36 (HOV)
और हदद के मरने पर, मस्रेकावासी सम्ला उसके स्थान पर राजा हुआ।
उत्पत्ति 36 : 37 (HOV)
फिर सम्ला के मरने पर, शाऊल जो महानद के तट वाले रहोबोत नगर का था, सो उसके स्थान पर राजा हुआ।
उत्पत्ति 36 : 38 (HOV)
और शाऊल के मरने पर, अकबोर का पुत्र बाल्हानान उसके स्थान पर राजा हुआ।
उत्पत्ति 36 : 39 (HOV)
और अकबोर के पुत्र बाल्हानान के मरने पर, हदर उसके स्थान पर राजा हुआ: और उसकी राजधानी का नाम पाऊ है; और उसकी पत्नी का नाम महेतबेल है, जो मेजाहब की नतिनी और मत्रेद की बेटी थी।
उत्पत्ति 36 : 40 (HOV)
फिर ऐसाववंशियों के अधिपतियों के कुलों, और स्थानों के अनुसार उनके नाम ये हैं; अर्थात तिम्ना अधिपति, अल्बा अधिपति, यतेत अधिपति,
उत्पत्ति 36 : 41 (HOV)
ओहोलीबामा अधिपति, एला अधिपति, पीनोन अधिपति,
उत्पत्ति 36 : 42 (HOV)
कनज अधिपति, तेमान अधिपति, मिबसार अधिपति,
उत्पत्ति 36 : 43 (HOV)
मग्दीएल अधिपति, ईराम अधिपति: एदोमवंशियों ने जो देश अपना कर लिया था, उसके निवास स्थानों में उनके ये ही अधिपति हुए। और एदोमी जाति का मूलपुरूष ऐसाव है॥

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43

BG:

Opacity:

Color:


Size:


Font: