उत्पत्ति 5 : 1 (HOV)
आदम की वंशावली यह है। जब परमेश्वर ने मनुष्य की सृष्टि की तब अपने ही स्वरूप में उसको बनाया;
उत्पत्ति 5 : 2 (HOV)
उसने नर और नारी करके मनुष्यों की सृष्टि की और उन्हें आशीष दी, और उनकी सृष्टि के दिन उनका नाम आदम रखा।
उत्पत्ति 5 : 3 (HOV)
जब आदम एक सौ तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा उसकी समानता में उस ही के स्वरूप के अनुसार एक पुत्र उत्पन्न हुआ उसका नाम शेत रखा।
उत्पत्ति 5 : 4 (HOV)
और शेत के जन्म के पश्चात आदम आठ सौ वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।
उत्पत्ति 5 : 5 (HOV)
और आदम की कुल अवस्था नौ सौ तीस वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥
उत्पत्ति 5 : 6 (HOV)
जब शेत एक सौ पांच वर्ष का हुआ, तब उसने एनोश को जन्म दिया।
उत्पत्ति 5 : 7 (HOV)
और एनोश के जन्म के पश्चात शेत आठ सौ सात वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।
उत्पत्ति 5 : 8 (HOV)
और शेत की कुल अवस्था नौ सौ बारह वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥
उत्पत्ति 5 : 9 (HOV)
जब एनोश नब्बे वर्ष का हुआ, तब उसने केनान को जन्म दिया।
उत्पत्ति 5 : 10 (HOV)
और केनान के जन्म के पश्चात एनोश आठ सौ पन्द्रह वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां हुई।
उत्पत्ति 5 : 11 (HOV)
और एनोश की कुल अवस्था नौ सौ पांच वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥
उत्पत्ति 5 : 12 (HOV)
जब केनान सत्तर वर्ष का हुआ, तब उसने महललेल को जन्म दिया।
उत्पत्ति 5 : 13 (HOV)
और महललेल के जन्म के पश्चात केनान आठ सौ चालीस वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुई।
उत्पत्ति 5 : 14 (HOV)
और केनान की कुल अवस्था नौ सौ दस वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥
उत्पत्ति 5 : 15 (HOV)
जब महललेल पैंसठ वर्ष का हुआ, तब उसने येरेद को जन्म दिया।
उत्पत्ति 5 : 16 (HOV)
और येरेद के जन्म के पश्चात महललेल आठ सौ तीस वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुई।
उत्पत्ति 5 : 17 (HOV)
और महललेल की कुल अवस्था आठ सौ पंचानवे वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥
उत्पत्ति 5 : 18 (HOV)
जब येरेद एक सौ बासठ वर्ष का हुआ, जब उसने हनोक को जन्म दिया।
उत्पत्ति 5 : 19 (HOV)
और हनोक के जन्म के पश्चात येरेद आठ सौ वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुई।
उत्पत्ति 5 : 20 (HOV)
और येरेद की कुल अवस्था नौ सौ बासठ वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया।
उत्पत्ति 5 : 21 (HOV)
जब हनोक पैंसठ वर्ष का हुआ, तब उसने मतूशेलह को जन्म दिया।
उत्पत्ति 5 : 22 (HOV)
और मतूशेलह के जन्म के पश्चात हनोक तीन सौ वर्ष तक परमेश्वर के साथ साथ चलता रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।
उत्पत्ति 5 : 23 (HOV)
और हनोक की कुल अवस्था तीन सौ पैंसठ वर्ष की हुई।
उत्पत्ति 5 : 24 (HOV)
और हनोक परमेश्वर के साथ साथ चलता था; फिर वह लोप हो गया क्योंकि परमेश्वर ने उसे उठा लिया।
उत्पत्ति 5 : 25 (HOV)
जब मतूशेलह एक सौ सत्तासी वर्ष का हुआ, तब उसने लेमेक को जन्म दिया।
उत्पत्ति 5 : 26 (HOV)
और लेमेक के जन्म के पश्चात मतूशेलह सात सौ बयासी वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।
उत्पत्ति 5 : 27 (HOV)
और मतूशेलह की कुल अवस्था नौ सौ उनहत्तर वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥
उत्पत्ति 5 : 28 (HOV)
जब लेमेक एक सौ बयासी वर्ष का हुआ, तब उसने एक पुत्र जन्म दिया।
उत्पत्ति 5 : 29 (HOV)
और यह कहकर उसका नाम नूह रखा, कि यहोवा ने जो पृथ्वी को शाप दिया है, उसके विषय यह लड़का हमारे काम में, और उस कठिन परिश्रम में जो हम करते हैं, हम को शान्ति देगा।
उत्पत्ति 5 : 30 (HOV)
और नूह के जन्म के पश्चात लेमेक पांच सौ पंचानवे वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।
उत्पत्ति 5 : 31 (HOV)
और लेमेक की कुल अवस्था सात सौ सतहत्तर वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥
उत्पत्ति 5 : 32 (HOV)
और नूह पांच सौ वर्ष का हुआ; और नूह ने शेम, और हाम और येपेत को जन्म दिया॥

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32

BG:

Opacity:

Color:


Size:


Font: