यहेजकेल 19 : 1 (IRVHI)
{राजकुमार के लिए इस्राएल का शोक} [PS] “इस्राएल के प्रधानों के विषय तू यह विलापगीत सुना :
यहेजकेल 19 : 2 (IRVHI)
तेरी माता एक कैसी सिंहनी थी! वह सिंहों के बीच बैठा करती और अपने बच्चों को जवान सिंहों के बीच पालती पोसती थी।
यहेजकेल 19 : 3 (IRVHI)
अपने बच्चों में से उसने एक को पाला और वह जवान सिंह हो गया, और अहेर पकड़ना सीख गया; उसने मनुष्यों को भी फाड़ खाया।
यहेजकेल 19 : 4 (IRVHI)
जाति-जाति के लोगों ने उसकी* चर्चा सुनी, और उसे अपने खोदे हुए गड्ढे में फँसाया; और उसके नकेल डालकर उसे मिस्र देश में ले गए।
यहेजकेल 19 : 5 (IRVHI)
जब उसकी माँ ने देखा कि वह धीरज धरे रही तो भी उसकी आशा टूट गई, तब अपने एक और बच्चे को लेकर उसे जवान सिंह कर दिया।
यहेजकेल 19 : 6 (IRVHI)
तब वह जवान सिंह होकर सिंहों के बीच चलने-फिरने लगा, और वह भी अहेर पकड़ना सीख गया; और मनुष्यों को भी फाड़ खाया।
यहेजकेल 19 : 7 (IRVHI)
उसने उनके भवनों को बिगाड़ा, और उनके नगरों को उजाड़ा वरन् उसके गरजने के डर के मारे देश और जो कुछ उसमें था सब उजड़ गया।
यहेजकेल 19 : 8 (IRVHI)
तब चारों ओर के जाति-जाति के लोग अपने-अपने प्रान्त से उसके विरुद्ध निकल आए, और उसके लिये जाल लगाया; और वह उनके खोदे हुए गड्ढे में फंस गया।
यहेजकेल 19 : 9 (IRVHI)
तब वे उसके नकेल डालकर और कठघरे में बन्द करके बाबेल के राजा के पास ले गए, और गढ़ में बन्द किया, कि उसका बोल इस्राएल के पहाड़ी देश में फिर सुनाई न दे।
यहेजकेल 19 : 10 (IRVHI)
“तेरी माता जिससे तू उत्‍पन्‍न हुआ, वह तट पर लगी हुई दाखलता के समान थी, और गहरे जल के कारण फलों और शाखाओं से भरी हुई थी।
यहेजकेल 19 : 11 (IRVHI)
प्रभुता करनेवालों के राजदण्डों के लिये उसमें मोटी-मोटी टहनियाँ थीं; और उसकी ऊँचाई इतनी हुई कि वह बादलों के बीच तक पहुँची; और अपनी बहुत सी डालियों समेत बहुत ही लम्बी दिखाई पड़ी।
यहेजकेल 19 : 12 (IRVHI)
तो भी वह जलजलाहट के साथ उखाड़कर भूमि पर गिराई गई, और उसके फल पुरवाई हवा के लगने से सूख गए; और उसकी मोटी टहनियाँ टूटकर सूख गई; और वे आग से भस्म हो गई।
यहेजकेल 19 : 13 (IRVHI)
अब वह जंगल में, वरन् निर्जल देश में लगाई गई है।
यहेजकेल 19 : 14 (IRVHI)
उसकी शाखाओं की टहनियों में से आग निकली*, जिससे उसके फल भस्म हो गए, और प्रभुता करने के योग्य राजदण्ड के लिये उसमें अब कोई मोटी टहनी न रही।” यही विलापगीत है, और यह विलापगीत बना रहेगा। [PE]

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14

BG:

Opacity:

Color:


Size:


Font: