नीतिवचन 4 : 1 (IRVHI)
{ज्ञान में सुरक्षा} [PS] हे मेरे पुत्रों, पिता की शिक्षा सुनो, [QBR] और समझ प्राप्त करने में मन लगाओ। [QBR]
नीतिवचन 4 : 2 (IRVHI)
क्योंकि मैंने तुम को उत्तम शिक्षा दी है; [QBR] मेरी शिक्षा को न छोड़ो। [QBR]
नीतिवचन 4 : 3 (IRVHI)
देखो, मैं भी अपने पिता का पुत्र था, [QBR] और माता का एकलौता दुलारा था, [QBR]
नीतिवचन 4 : 4 (IRVHI)
और मेरा पिता मुझे यह कहकर सिखाता था, [QBR] “तेरा मन मेरे वचन पर लगा रहे; [QBR] तू मेरी आज्ञाओं का पालन कर, तब जीवित रहेगा।” [QBR]
नीतिवचन 4 : 5 (IRVHI)
बुद्धि को प्राप्त कर, समझ को भी प्राप्त कर; [QBR] उनको भूल न जाना, न मेरी बातों को छोड़ना। [QBR]
नीतिवचन 4 : 6 (IRVHI)
बुद्धि को न छोड़ और वह तेरी रक्षा करेगी; [QBR] उससे प्रीति रख और वह तेरा पहरा देगी। [QBR]
नीतिवचन 4 : 7 (IRVHI)
बुद्धि श्रेष्ठ है इसलिए उसकी प्राप्ति के लिये यत्न कर; [QBR] अपना सब कुछ खर्च कर दे ताकि समझ को प्राप्त कर सके। [QBR]
नीतिवचन 4 : 8 (IRVHI)
उसकी बड़ाई कर, वह तुझको बढ़ाएगी; [QBR] जब तू उससे लिपट जाए, तब वह तेरी महिमा करेगी। [QBR]
नीतिवचन 4 : 9 (IRVHI)
वह तेरे सिर पर शोभायमान आभूषण बांधेगी; [QBR] और तुझे सुन्दर मुकुट देगी।” [QBR]
नीतिवचन 4 : 10 (IRVHI)
हे मेरे पुत्र, मेरी बातें सुनकर ग्रहण कर, [QBR] तब तू बहुत वर्ष तक जीवित रहेगा। [QBR]
नीतिवचन 4 : 11 (IRVHI)
मैंने तुझे बुद्धि का मार्ग बताया है; [QBR] और सिधाई के पथ पर चलाया है। [QBR]
नीतिवचन 4 : 12 (IRVHI)
जिसमें चलने पर तुझे रोक टोक न होगी*, [QBR] और चाहे तू दौड़े, तो भी ठोकर न खाएगा। [QBR]
नीतिवचन 4 : 13 (IRVHI)
शिक्षा को पकड़े रह, उसे छोड़ न दे; [QBR] उसकी रक्षा कर, क्योंकि वही तेरा जीवन है। [QBR]
नीतिवचन 4 : 14 (IRVHI)
दुष्टों की डगर में पाँव न रखना, [QBR] और न बुरे लोगों के मार्ग पर चलना। [QBR]
नीतिवचन 4 : 15 (IRVHI)
उसे छोड़ दे, उसके पास से भी न चल, [QBR] उसके निकट से मुड़कर आगे बढ़ जा। [QBR]
नीतिवचन 4 : 16 (IRVHI)
क्योंकि दुष्ट लोग यदि बुराई न करें, तो उनको नींद नहीं आती; [QBR] और जब तक वे किसी को ठोकर न खिलाएँ, तब तक उन्हें नींद नहीं मिलती। [QBR]
नीतिवचन 4 : 17 (IRVHI)
क्योंकि वे दुष्टता की रोटी खाते, [QBR] और हिंसा का दाखमधु पीते हैं। [QBR]
नीतिवचन 4 : 18 (IRVHI)
परन्तु धर्मियों की चाल, भोर-प्रकाश के समान है, [QBR] जिसकी चमक दोपहर तक बढ़ती जाती है। [QBR]
नीतिवचन 4 : 19 (IRVHI)
दुष्टों का मार्ग घोर अंधकारमय है; [QBR] वे नहीं जानते कि वे किस से ठोकर खाते हैं। [QBR]
नीतिवचन 4 : 20 (IRVHI)
हे मेरे पुत्र मेरे वचन ध्यान धरके सुन, [QBR] और अपना कान मेरी बातों पर लगा। [QBR]
नीतिवचन 4 : 21 (IRVHI)
इनको अपनी आँखों से ओझल न होने दे; [QBR] वरन् अपने मन में धारण कर। [QBR]
नीतिवचन 4 : 22 (IRVHI)
क्योंकि जिनको वे प्राप्त होती हैं, वे उनके जीवित रहने का, [QBR] और उनके सारे शरीर के चंगे रहने का कारण होती हैं। [QBR]
नीतिवचन 4 : 23 (IRVHI)
सबसे अधिक अपने मन की रक्षा कर; [QBR] क्योंकि जीवन का मूल स्रोत वही है। [QBR]
नीतिवचन 4 : 24 (IRVHI)
टेढ़ी बात अपने मुँह से मत बोल, [QBR] और चालबाजी की बातें कहना तुझ से दूर रहे। [QBR]
नीतिवचन 4 : 25 (IRVHI)
तेरी आँखें सामने ही की ओर लगी रहें, [QBR] और तेरी पलकें आगे की ओर खुली रहें। [QBR]
नीतिवचन 4 : 26 (IRVHI)
अपने पाँव रखने के लिये मार्ग को समतल कर, [QBR] तब तेरे सब मार्ग ठीक रहेंगे। (इब्रानियों. 12:13) [QBR]
नीतिवचन 4 : 27 (IRVHI)
न तो दाहिनी ओर मुड़ना, और न बाईं ओर; [QBR] अपने पाँव को बुराई के मार्ग पर चलने से हटा ले। [PE]

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27

BG:

Opacity:

Color:


Size:


Font: