भजन संहिता 141 : 1 (IRVHI)
{पाप और पापियों से संरक्षण} [PS] हे यहोवा, मैंने तुझे पुकारा है; मेरे लिये फुर्ती कर! [QBR] जब मैं तुझको पुकारूँ, तब मेरी ओर कान लगा! [QBR]
भजन संहिता 141 : 2 (IRVHI)
मेरी प्रार्थना तेरे सामने सुगन्ध धूप*, [QBR] और मेरा हाथ फैलाना, संध्याकाल का अन्नबलि ठहरे! (प्रका. 5:8, प्रका. 8:3,4, नीति. 3:25,1 पत. 3:6) [QBR]
भजन संहिता 141 : 3 (IRVHI)
हे यहोवा, मेरे मुँह पर पहरा बैठा, [QBR] मेरे होंठों के द्वार की रखवाली कर! (याकू. 1:26) [QBR]
भजन संहिता 141 : 4 (IRVHI)
मेरा मन किसी बुरी बात की ओर फिरने न दे; [QBR] मैं अनर्थकारी पुरुषों के संग, [QBR] दुष्ट कामों में न लगूँ, [QBR] और मैं उनके स्वादिष्ट भोजनवस्तुओं में से कुछ न खाऊँ! [QBR]
भजन संहिता 141 : 5 (IRVHI)
धर्मी मुझ को मारे तो यह करुणा मानी जाएगी, [QBR] और वह मुझे ताड़ना दे, तो यह मेरे सिर पर का तेल ठहरेगा; [QBR] मेरा सिर उससे इन्कार न करेगा। [QBR] दुष्ट लोगों के बुरे कामों के विरुद्ध मैं निरन्‍तर प्रार्थना करता रहूँगा। [QBR]
भजन संहिता 141 : 6 (IRVHI)
जब उनके न्यायी चट्टान के ऊपर से गिराए गए, [QBR] तब उन्होंने मेरे वचन सुन लिए; क्योंकि वे मधुर हैं। [QBR]
भजन संहिता 141 : 7 (IRVHI)
जैसे भूमि में हल चलने से ढेले फूटते हैं*, [QBR] वैसे ही हमारी हड्डियाँ अधोलोक के मुँह पर छितराई गई हैं। [QBR]
भजन संहिता 141 : 8 (IRVHI)
परन्तु हे यहोवा प्रभु, मेरी आँखें तेरी ही ओर लगी हैं; [QBR] मैं तेरा शरणागत हूँ; तू मेरे प्राण जाने न दे! [QBR]
भजन संहिता 141 : 9 (IRVHI)
मुझे उस फंदे से, जो उन्होंने मेरे लिये लगाया है, [QBR] और अनर्थकारियों के जाल से मेरी रक्षा कर! [QBR]
भजन संहिता 141 : 10 (IRVHI)
दुष्ट लोग अपने जालों में आप ही फँसें, [QBR] और मैं बच निकलूँ। [PE]

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10

BG:

Opacity:

Color:


Size:


Font: