भजन संहिता 144 : 1 (IRVHI)
{बचाव और समृद्धि के लिए प्रार्थना} [PS] धन्य है यहोवा, जो मेरी चट्टान है, [QBR] वह युद्ध के लिए मेरे हाथों को [QBR] और लड़ाई के लिए मेरी उँगलियों को अभ्यास कराता है। [QBR]
भजन संहिता 144 : 2 (IRVHI)
वह मेरे लिये करुणानिधान और गढ़, [QBR] ऊँचा स्थान और छुड़ानेवाला है, [QBR] वह मेरी ढाल और शरणस्थान है, [QBR] जो जातियों को मेरे वश में कर देता है। [QBR]
भजन संहिता 144 : 3 (IRVHI)
हे यहोवा, मनुष्य क्या है कि तू उसकी सुधि लेता है, [QBR] या आदमी क्या है कि तू उसकी कुछ चिन्ता करता है? [QBR]
भजन संहिता 144 : 4 (IRVHI)
मनुष्य तो साँस के समान है; [QBR] उसके दिन ढलती हुई छाया के समान हैं। [QBR]
भजन संहिता 144 : 5 (IRVHI)
हे यहोवा, अपने स्वर्ग को नीचा करके उतर आ! [QBR] पहाड़ों को छू तब उनसे धुआँ उठेगा! [QBR]
भजन संहिता 144 : 6 (IRVHI)
बिजली कड़काकर उनको तितर-बितर कर दे, [QBR] अपने तीर चलाकर उनको घबरा दे! [QBR]
भजन संहिता 144 : 7 (IRVHI)
अपना हाथ ऊपर से बढ़ाकर मुझे महासागर से उबार, [QBR] अर्थात् परदेशियों के वश से छुड़ा। [QBR]
भजन संहिता 144 : 8 (IRVHI)
उनके मुँह से तो झूठी बातें निकलती हैं, [QBR] और उनके दाहिने हाथ से धोखे के काम होते हैं। [QBR]
भजन संहिता 144 : 9 (IRVHI)
हे परमेश्‍वर, मैं तेरी स्तुति का नया गीत गाऊँगा; [QBR] मैं दस तारवाली सारंगी बजाकर तेरा भजन गाऊँगा। (प्रका. 5:9, प्रका. 14:3) [QBR]
भजन संहिता 144 : 10 (IRVHI)
तू राजाओं का उद्धार करता है, [QBR] और अपने दास दाऊद को तलवार की मार से बचाता है। [QBR]
भजन संहिता 144 : 11 (IRVHI)
मुझ को उबार और परदेशियों के वश से छुड़ा ले, [QBR] जिनके मुँह से झूठी बातें निकलती हैं, [QBR] और जिनका दाहिना हाथ झूठ का दाहिना हाथ है। [QBR]
भजन संहिता 144 : 12 (IRVHI)
हमारे बेटे जवानी के समय पौधों के समान बढ़े हुए हों*, [QBR] और हमारी बेटियाँ उन कोनेवाले खम्भों के समान हों, जो महल के लिये बनाए जाएँ; [QBR]
भजन संहिता 144 : 13 (IRVHI)
हमारे खत्ते भरे रहें, और उनमें भाँति-भाँति का अन्न रखा जाए, [QBR] और हमारी भेड़-बकरियाँ हमारे मैदानों में हजारों हजार बच्चे जनें; [QBR]
भजन संहिता 144 : 14 (IRVHI)
तब हमारे बैल खूब लदे हुए हों; [QBR] हमें न विघ्न हो और न हमारा कहीं जाना हो, [QBR] और न हमारे चौकों में रोना-पीटना हो*, [QBR]
भजन संहिता 144 : 15 (IRVHI)
तो इस दशा में जो राज्य हो वह क्या ही धन्य होगा! [QBR] जिस राज्य का परमेश्‍वर यहोवा है, वह क्या ही धन्य है! [PE]

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15

BG:

Opacity:

Color:


Size:


Font: