भजन संहिता 37 : 1 (IRVHI)
{धर्मी की विरासत और दुष्टों का अन्त} [PS] कुकर्मियों के कारण मत कुढ़, [QBR] कुटिल काम करनेवालों के विषय डाह न कर! [QBR]
भजन संहिता 37 : 2 (IRVHI)
क्योंकि वे घास के समान झट कट जाएँगे, [QBR] और हरी घास के समान मुर्झा जाएँगे। [QBR]
भजन संहिता 37 : 3 (IRVHI)
यहोवा पर भरोसा रख, [QBR] और भला कर; देश में बसा रह, [QBR] और सच्चाई में मन लगाए रह। [QBR]
भजन संहिता 37 : 4 (IRVHI)
यहोवा को अपने सुख का मूल जान, [QBR] और वह तेरे मनोरथों को पूरा करेगा। (मत्ती 6:33) [QBR]
भजन संहिता 37 : 5 (IRVHI)
अपने मार्ग की चिन्ता यहोवा पर छोड़*; [QBR] और उस पर भरोसा रख, [QBR] वही पूरा करेगा। [QBR]
भजन संहिता 37 : 6 (IRVHI)
और वह तेरा धर्म ज्योति के समान, [QBR] और तेरा न्याय दोपहर के उजियाले के [QBR] समान प्रगट करेगा। [QBR]
भजन संहिता 37 : 7 (IRVHI)
यहोवा के सामने चुपचाप रह, [QBR] और धीरज से उसकी प्रतिक्षा कर; [QBR] उस मनुष्य के कारण न कुढ़, जिसके काम सफल होते हैं, [QBR] और वह बुरी युक्तियों को निकालता है! [QBR]
भजन संहिता 37 : 8 (IRVHI)
क्रोध से परे रह, [QBR] और जलजलाहट को छोड़ दे! [QBR] मत कुढ़, उससे बुराई ही निकलेगी। [QBR]
भजन संहिता 37 : 9 (IRVHI)
क्योंकि कुकर्मी लोग काट डाले जाएँगे; [QBR] और जो यहोवा की बाट जोहते हैं, [QBR] वही पृथ्वी के अधिकारी होंगे। [QBR]
भजन संहिता 37 : 10 (IRVHI)
थोड़े दिन के बीतने पर दुष्ट रहेगा ही नहीं; [QBR] और तू उसके स्थान को भलीं [QBR] भाँति देखने पर भी उसको न पाएगा। [QBR]
भजन संहिता 37 : 11 (IRVHI)
परन्तु नम्र लोग पृथ्वी के अधिकारी होंगे, [QBR] और बड़ी शान्ति के कारण आनन्द मनाएँगे। (मत्ती 5:5) [QBR]
भजन संहिता 37 : 12 (IRVHI)
दुष्ट धर्मी के विरुद्ध बुरी युक्ति निकालता है, [QBR] और उस पर दाँत पीसता है; [QBR]
भजन संहिता 37 : 13 (IRVHI)
परन्तु प्रभु उस पर हँसेगा, [QBR] क्योंकि वह देखता है कि उसका दिन आनेवाला है। [QBR]
भजन संहिता 37 : 14 (IRVHI)
दुष्ट लोग तलवार खींचे [QBR] और धनुष बढ़ाए हुए हैं, [QBR] ताकि दीन दरिद्र को गिरा दें, [QBR] और सीधी चाल चलनेवालों को वध करें। [QBR]
भजन संहिता 37 : 15 (IRVHI)
उनकी तलवारों से उन्हीं के हृदय छिदेंगे, [QBR] और उनके धनुष तोड़े जाएँगे। [QBR]
भजन संहिता 37 : 16 (IRVHI)
धर्मी का थोड़ा सा धन दुष्टों के [QBR] बहुत से धन से उत्तम है। [QBR]
भजन संहिता 37 : 17 (IRVHI)
क्योंकि दुष्टों की भुजाएँ तो तोड़ी जाएँगी; [QBR] परन्तु यहोवा धर्मियों को सम्भालता है। [QBR]
भजन संहिता 37 : 18 (IRVHI)
यहोवा खरे लोगों की आयु की सुधि रखता है, [QBR] और उनका भाग सदैव बना रहेगा। [QBR]
भजन संहिता 37 : 19 (IRVHI)
विपत्ति के समय, वे लज्जित न होंगे, [QBR] और अकाल के दिनों में वे तृप्त रहेंगे। [QBR]
भजन संहिता 37 : 20 (IRVHI)
दुष्ट लोग नाश हो जाएँगे; [QBR] और यहोवा के शत्रु खेत की सुथरी घास [QBR] के समान नाश होंगे, [QBR] वे धुएँ के समान लुप्त‍ हो जाएँगे। [QBR]
भजन संहिता 37 : 21 (IRVHI)
दुष्ट ऋण लेता है, [QBR] और भरता नहीं परन्तु धर्मी [QBR] अनुग्रह करके दान देता है; [QBR]
भजन संहिता 37 : 22 (IRVHI)
क्योंकि जो उससे आशीष पाते हैं [QBR] वे तो पृथ्वी के अधिकारी होंगे, [QBR] परन्तु जो उससे श्रापित होते हैं, [QBR] वे नाश हो जाएँगे। [QBR]
भजन संहिता 37 : 23 (IRVHI)
मनुष्य की गति यहोवा की [QBR] ओर से दृढ़ होती है*, [QBR] और उसके चलन से वह प्रसन्‍न रहता है; [QBR]
भजन संहिता 37 : 24 (IRVHI)
चाहे वह गिरे तो भी पड़ा न रह जाएगा, [QBR] क्योंकि यहोवा उसका हाथ थामे रहता है। [QBR]
भजन संहिता 37 : 25 (IRVHI)
मैं लड़कपन से लेकर बुढ़ापे [QBR] तक देखता आया हूँ; [QBR] परन्तु न तो कभी धर्मी को त्यागा हुआ, [QBR] और न उसके वंश को टुकड़े माँगते देखा है। [QBR]
भजन संहिता 37 : 26 (IRVHI)
वह तो दिन भर अनुग्रह कर-करके ऋण देता है, [QBR] और उसके वंश पर आशीष फलती रहती है। [QBR]
भजन संहिता 37 : 27 (IRVHI)
बुराई को छोड़ भलाई कर; [QBR] और तू सर्वदा बना रहेगा। [QBR]
भजन संहिता 37 : 28 (IRVHI)
क्योंकि यहोवा न्याय से प्रीति रखता; [QBR] और अपने भक्तों को न तजेगा। [QBR] उनकी तो रक्षा सदा होती है, [QBR] परन्तु दुष्टों का वंश काट डाला जाएगा। [QBR]
भजन संहिता 37 : 29 (IRVHI)
धर्मी लोग पृथ्वी के अधिकारी होंगे, [QBR] और उसमें सदा बसे रहेंगे। [QBR]
भजन संहिता 37 : 30 (IRVHI)
धर्मी अपने मुँह से बुद्धि की बातें करता, [QBR] और न्याय का वचन कहता है। [QBR]
भजन संहिता 37 : 31 (IRVHI)
उसके परमेश्‍वर की व्यवस्था उसके [QBR] हृदय में बनी रहती है, [QBR] उसके पैर नहीं फिसलते। [QBR]
भजन संहिता 37 : 32 (IRVHI)
दुष्ट धर्मी की ताक में रहता है। [QBR] और उसके मार डालने का यत्न करता है। [QBR]
भजन संहिता 37 : 33 (IRVHI)
यहोवा उसको उसके हाथ में न छोड़ेगा, [QBR] और जब उसका विचार किया जाए [QBR] तब वह उसे दोषी न ठहराएगा। [QBR]
भजन संहिता 37 : 34 (IRVHI)
यहोवा की बाट जोहता रह, [QBR] और उसके मार्ग पर बना रह, [QBR] और वह तुझे बढ़ाकर पृथ्वी का अधिकारी कर देगा; [QBR] जब दुष्ट काट डाले जाएँगे, तब तू देखेगा। [QBR]
भजन संहिता 37 : 35 (IRVHI)
मैंने दुष्ट को बड़ा पराक्रमी [QBR] और ऐसा फैलता हुए देखा, [QBR] जैसा कोई हरा पेड़* [QBR] अपने निज भूमि में फैलता है। [QBR]
भजन संहिता 37 : 36 (IRVHI)
परन्तु जब कोई उधर से गया तो [QBR] देखा कि वह वहाँ है ही नहीं; [QBR] और मैंने भी उसे ढूँढ़ा, [QBR] परन्तु कहीं न पाया। (भज. 37:10) [QBR]
भजन संहिता 37 : 37 (IRVHI)
खरे मनुष्य पर दृष्टि कर [QBR] और धर्मी को देख, [QBR] क्योंकि मेल से रहनेवाले पुरुष का [QBR] अन्तफल अच्छा है। (यशा. 32:17) [QBR]
भजन संहिता 37 : 38 (IRVHI)
परन्तु अपराधी एक साथ सत्यानाश किए जाएँगे; [QBR] दुष्टों का अन्तफल सर्वनाश है। [QBR]
भजन संहिता 37 : 39 (IRVHI)
धर्मियों की मुक्ति यहोवा की [QBR] ओर से होती है; [QBR] संकट के समय वह उनका दृढ़ गढ़ है। [QBR]
भजन संहिता 37 : 40 (IRVHI)
यहोवा उनकी सहायता करके उनको बचाता है; [QBR] वह उनको दुष्टों से छुड़ाकर उनका उद्धार करता है, [QBR] इसलिए कि उन्होंने उसमें अपनी शरण ली है। [PE]

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40

BG:

Opacity:

Color:


Size:


Font: