भजन संहिता 94 : 1 (IRVHI)
हे यहोवा, हे पलटा लेनेवाले परमेश्‍वर, [QBR] हे पलटा लेनेवाले परमेश्‍वर, अपना तेज दिखा! (व्य. 32:35) [QBR]
भजन संहिता 94 : 2 (IRVHI)
हे पृथ्वी के न्यायी, उठ; [QBR] और घमण्डियों को बदला दे! [QBR]
भजन संहिता 94 : 3 (IRVHI)
हे यहोवा, दुष्ट लोग कब तक, [QBR] दुष्ट लोग कब तक डींग मारते रहेंगे? [QBR]
भजन संहिता 94 : 4 (IRVHI)
वे बकते और ढिठाई की बातें बोलते हैं, [QBR] सब अनर्थकारी बड़ाई मारते हैं। [QBR]
भजन संहिता 94 : 5 (IRVHI)
हे यहोवा, वे तेरी प्रजा को पीस डालते हैं, [QBR] वे तेरे निज भाग को दुःख देते हैं। [QBR]
भजन संहिता 94 : 6 (IRVHI)
वे विधवा और परदेशी का घात करते, [QBR] और अनाथों को मार डालते हैं; [QBR]
भजन संहिता 94 : 7 (IRVHI)
और कहते हैं, “यहोवा न देखेगा, [QBR] याकूब का परमेश्‍वर विचार न करेगा।” [QBR]
भजन संहिता 94 : 8 (IRVHI)
तुम जो प्रजा में पशु सरीखे हो, विचार करो; [QBR] और हे मूर्खों तुम कब बुद्धिमान बनोगे*? [QBR]
भजन संहिता 94 : 9 (IRVHI)
जिसने कान दिया, क्या वह आप नहीं सुनता? [QBR] जिसने आँख रची, क्या वह आप नहीं देखता? [QBR]
भजन संहिता 94 : 10 (IRVHI)
जो जाति-जाति को ताड़ना देता, और मनुष्य को ज्ञान सिखाता है, [QBR] क्या वह न सुधारेगा? [QBR]
भजन संहिता 94 : 11 (IRVHI)
यहोवा मनुष्य की कल्पनाओं को तो जानता है कि वे मिथ्या हैं। (1 कुरि. 3:20) [QBR]
भजन संहिता 94 : 12 (IRVHI)
हे यहोवा, क्या ही धन्य है वह पुरुष जिसको तू ताड़ना देता है, [QBR] और अपनी व्यवस्था सिखाता है, [QBR]
भजन संहिता 94 : 13 (IRVHI)
क्योंकि तू उसको विपत्ति के दिनों में उस समय तक चैन देता रहता है, [QBR] जब तक दुष्टों के लिये गड्ढा नहीं खोदा जाता*। [QBR]
भजन संहिता 94 : 14 (IRVHI)
क्योंकि यहोवा अपनी प्रजा को न तजेगा, [QBR] वह अपने निज भाग को न छोड़ेगा; (रोमि. 11:1,2) [QBR]
भजन संहिता 94 : 15 (IRVHI)
परन्तु न्याय फिर धर्म के अनुसार किया जाएगा, [QBR] और सारे सीधे मनवाले उसके पीछे-पीछे हो लेंगे। [QBR]
भजन संहिता 94 : 16 (IRVHI)
कुकर्मियों के विरुद्ध मेरी ओर कौन खड़ा होगा? [QBR] मेरी ओर से अनर्थकारियों का कौन सामना करेगा? [QBR]
भजन संहिता 94 : 17 (IRVHI)
यदि यहोवा मेरा सहायक न होता, [QBR] तो क्षण भर में मुझे चुपचाप होकर रहना पड़ता। [QBR]
भजन संहिता 94 : 18 (IRVHI)
जब मैंने कहा, “मेरा पाँव फिसलने लगा है*,” [QBR] तब हे यहोवा, तेरी करुणा ने मुझे थाम लिया। [QBR]
भजन संहिता 94 : 19 (IRVHI)
जब मेरे मन में बहुत सी चिन्ताएँ होती हैं, [QBR] तब हे यहोवा, तेरी दी हुई शान्ति से मुझ को सुख होता है। (2 कुरि. 1:5) [QBR]
भजन संहिता 94 : 20 (IRVHI)
क्या तेरे और दुष्टों के सिंहासन के बीच संधि होगी, [QBR] जो कानून की आड़ में उत्पात मचाते हैं? [QBR]
भजन संहिता 94 : 21 (IRVHI)
वे धर्मी का प्राण लेने को दल बाँधते हैं, [QBR] और निर्दोष को प्राणदण्ड देते हैं। [QBR]
भजन संहिता 94 : 22 (IRVHI)
परन्तु यहोवा मेरा गढ़, [QBR] और मेरा परमेश्‍वर मेरी शरण की चट्टान ठहरा है। [QBR]
भजन संहिता 94 : 23 (IRVHI)
उसने उनका अनर्थ काम उन्हीं पर लौटाया है, [QBR] और वह उन्हें उन्हीं की बुराई के द्वारा सत्यानाश करेगा। [QBR] हमारा परमेश्‍वर यहोवा उनको सत्यानाश करेगा। [PE]

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23

BG:

Opacity:

Color:


Size:


Font: