1. नूह के पुत्र शेम, हाम, और येपेत थे। बाढ़ के बाद ये तीनों बहुत से पुत्रों के पिता हुए। यहाँ शेम, हाम और येपेत से पैदा होने वाले पुत्रों की सूची दी जा रही है:
|
5. भूमध्य सागर के चारों ओर तटों पर जो लोग रहने लगे वे येपेत के वंशज के ही थे। हर एक पुत्र का अपना अलग प्रदेश था। सभी परिवार बढ़े और अलग राष्ट्र बन गए। हर एक राष्ट्र की अपनी भाषा थी।
|
9. यहोवा के सामने निम्रोद एक बड़ा शिकारी था। इसलिए लोग दूसरे व्यक्तियों की तुलना निम्रोद से करते हैं और कहते है, “यह व्यक्ति यहोवा के सामने बड़ा शिकारी निम्रोद के समान है।”
|
15. कनान सीदोन का पिता था। सिदोन कनान का पहला पुत्र था। कनान, हित (जो हित्ती लोगों का पिता था) का भी पिता था।
|
19. कनान लोगों का देश सीदोन से उत्तर में और दक्षिण में गरार तक, पश्चिम में अजा से पूर्व में सदोम और अमोरा तक, अदमा और सबोयीम से लाशा तक था।
|
20. ये सभी लोग हाम के वंशज थे। उन सभी परिवारों को अपनी भाषाएँ और अपने प्रदेश थे। वे अलग-अलग राष्ट्र बन गए।
|
25. एवेर के दो पुत्र थे। एक पुत्र का नाम पेलेग था। उसे यह नाम इसलिए दिया गया क्योंकि जीवन काल में धरती का विभाजन हुआ। दूसरे भाई का नाम योक्तान था।
|
32. नूह के पुत्रों से चलने वाले परिवारों की यह सूची है। वे अपने-अपने राष्ट्रो में बँटकर रहते थे। बाढ़ के बाद सारी पृथ्वी पर फैलने वाले लोग इन्हीं परिवारों से निकले।
|