3. और एताम के पिता के ये पुत्रा हुए : अर्थात् यिज्रेल, यिश्मा और यिद्वाश, जिनकी बहिन का नाम हस्सलेलपोनी था।
|
4. और गदोर का पिता पनूएल, और रूशा का पिता एजेर। ये एप्राता के जेठे हूर के सन्तान हैं, जो बेतलेहेम का पिता हुआ।
|
8. फिर कोस से आनूब और सोबेवा उत्पन्न हुए और उसेक वंश में हारून के पुत्रा अहर्हेल के कुल भी उत्पन्न हुए।
|
9. और याबेस अपने भइयों से अधिक प्रतिष्ठित हुआ, और उसकी माता ने यह कहकर उसका नाम याबेस रखा, कि मैं ने इसे पीड़ित होकर उत्पन्न किया।
|
10. और याबेस ने इस्राएल के परमेश्वर को यह कहकर पुकारा, कि भला होता, कि तू मुझे सचमुच आशीष देता, और मेरा देश बढाता, और तेरा हाथ मेरे साथ रहता, और तू मुझे बुराई से ऐसा बचा रखता कि मैं उस से पीड़ित त होता ! और जो कुछ उस ने मांगा, वह परमेश्वर ने उसे दिया।
|
12. और एशतोन के वंश में रामा का घराना, और पासेह और ईर्नाहाश का पिता तहिन्ना उत्पन्न हुए, रेका के लोग ये ही हैं।
|
17. और एज्रा के पुत्रा येतेर, मेरेद, एपेर और यालोन, और उसकी स्त्री से मिरर्याम, शम्मै और एशतमो का पिता यिशबह उत्पन्न हुए।
|
18. और उसकी यहूदिन स्त्री से गदोर का पिता येरेद, सोको के पिता हेबेर और जानोह के पिता यकूतीएल उत्पन्न हुए, ये फ़िरोन की बेटी बित्या के पुत्रा थे जिसे मेरेद ने ब्याह लिया था।
|
19. और होदिरयाह की स्त्री जो नहम की बहिन थी, उसके पुत्रा कीला का पिता एक गेरेमी और एशतमो का पिता एक माकाई।
|
21. यहूदा के पुत्रा शेला के पुत्रा लेका का पिता एर, मारेशा का पिता लादा और अशबे के घराने के कुल जिस में सन के कपड़े का काम होता था।
|
22. और योकीम और कोजेबा के मनुष्य और योआश और साराप जो मोआब में प्रभुता करते थे और याशूब, लेहेम इनका वृत्तान्त प्राचीन है।
|
27. शिमी के सोलह बेटे और छे बेटियां हुई परन्तु उसके भाइयों के बहुत बेटे न हुए; और उनका सारा कुल यहूदियों के बराबर न बढ़ा।
|
37. और शिपी का पुत्रा जीजा जो अल्लोन का पुत्रा, यह यदायाह का पुत्रा, यह शिम्री का पुत्रा, यह शमायाह का पुत्रा था।
|
40. और उनको उत्तम से उत्तम चराई मिली, और देश लम्बा- चौड़ा, चैत और शांति का था; क्योंकि वहां के पहिले रहनेवाले हाम के वंश के थे।
|
41. और जिनके नाम ऊपर लिखे हैं, उन्हों ने यहूदा के राजा हिजकिरयाह के दिनों में वहां आकर जो मूनी वहां मिले, उनको डेरों समेत मारकर ऐसा सत्यानाश कर डाला कि आह तक उनका पता नहीं है, और वे उनके स्थान में रहने लगे, क्योंकि वहां उनकी भेड़- बकरियों के लिये चराई थीं।
|
42. और उन में से अर्थात् शिमोनियों में से पाच सौ पुरूष अपने ऊपर पलत्याह, नार्याह, रपायाह और उज्जीएल नाम यिशी के पुत्रों को अपने प्रधान ठहराया;
|