1. {स्तुति के योग्य नाम} [PS] यहोवा की स्तुति करो! [QBR] हे यहोवा के दासों, स्तुति करो, [QBR] यहोवा के नाम की स्तुति करो! [QBR]
2. यहोवा का नाम [QBR] अब से लेकर सर्वदा तक धन्य कहा जाएँ! [QBR]
3. उदयाचल से लेकर अस्ताचल तक, [QBR] यहोवा का नाम स्तुति के योग्य है। [QBR]
4. यहोवा सारी जातियों के ऊपर महान है, [QBR] और उसकी महिमा आकाश से भी ऊँची है। [QBR]
5. हमारे परमेश्वर यहोवा के तुल्य कौन है? [QBR] वह तो ऊँचे पर विराजमान है, [QBR]
6. और आकाश और पृथ्वी पर, [QBR] दृष्टि करने के लिये झुकता है। [QBR]
7. वह कंगाल को मिट्टी पर से, [QBR] और दरिद्र को घूरे पर से उठाकर ऊँचा करता है*, [QBR]
8. कि उसको प्रधानों के संग, [QBR] अर्थात् अपनी प्रजा के प्रधानों के संग बैठाए। (अय्यू. 36:7) [QBR]
9. वह बाँझ को घर में बाल-बच्चों की आनन्द करनेवाली माता बनाता है। [QBR] यहोवा की स्तुति करो! [PE]