1. इस्राएल यह कहे, [QBR] कि यदि हमारी ओर यहोवा न होता, [QBR]
2. यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होता [QBR] जब मनुष्यों ने हम पर चढ़ाई की, [QBR]
3. तो वे हमको उसी समय जीवित निगल जाते*, [QBR] जब उनका क्रोध हम पर भड़का था, [QBR]
4. हम उसी समय जल में डूब जाते [QBR] और धारा में बह जाते; [QBR]
5. उमड़ते जल में हम उसी समय ही बह जाते। [QBR]
6. धन्य है यहोवा, [QBR] जिसने हमको उनके दाँतों तले जाने न दिया! [QBR]
7. हमारा जीव पक्षी के समान चिड़ीमार के जाल से छूट गया*; [QBR] जाल फट गया और हम बच निकले! [QBR]
8. यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है, [QBR] हमारी सहायता उसी के नाम से होती है। [PE]