1. यहोवा की स्तुति करो! [QBR] यहोवा के लिये नया गीत गाओ, [QBR] भक्तों की सभा में उसकी स्तुति गाओ! (प्रका. 5:9 प्रका. 14:3) [QBR]
2. इस्राएल अपने कर्ता के कारण आनन्दित हो, [QBR] सिय्योन के निवासी अपने राजा के कारण मगन हों! [QBR]
3. वे नाचते हुए उसके नाम की स्तुति करें, [QBR] और डफ और वीणा बजाते हुए उसका भजन गाएँ! [QBR]
4. क्योंकि यहोवा अपनी प्रजा से प्रसन्न रहता है; [QBR] वह नम्र लोगों का उद्धार करके उन्हें शोभायमान करेगा*। [QBR]
5. भक्त लोग महिमा के कारण प्रफुल्लित हों; [QBR] और अपने बिछौनों पर भी पड़े-पड़े जयजयकार करें। [QBR]
6. उनके कण्ठ से परमेश्वर की प्रशंसा हो, [QBR] और उनके हाथों में दोधारी तलवारें रहें, [QBR]
7. कि वे जाति-जाति से पलटा ले सके; [QBR] और राज्य-राज्य के लोगों को ताड़ना दें, [QBR]
8. और उनके राजाओं को जंजीरों से, [QBR] और उनके प्रतिष्ठित पुरुषों को लोहे की बेड़ियों से जकड़ रखें*, [QBR]
9. और उनको ठहराया हुआ दण्ड देंगे! [QBR] उसके सब भक्तों की ऐसी ही प्रतिष्ठा होगी। [QBR] यहोवा की स्तुति करो। [PE]